इशिका मांगलिया ने बीएससी-बीएड में कॉलेज टॉप कर कीर्तिमान स्थापित किया

0
277

बीकानेर, 03 अक्टूबर। उदयरामसर स्थित मुरली सिंह यादव महाविद्यालय की छात्रा इशिका मांगलिया ने बीएससी-बीएड में कॉलेज टॉप कर कीर्तिमान स्थापित किया है। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय से परीक्षार्थी रही इशिका ने 90% अंक प्राप्त कर अपने कॉलेज में प्रथम स्थान हासिल किया। मेहरुन्निसा बेगम और सलीम मुहम्मद मांगलिया की ये पुत्री शुरू से ही ज़हीन रही है और हर क्लास में प्रथम स्थान प्राप्त करती आयी है। उनके माता-पिता और मामा मुहम्मद रफ़ीक़ भाटी और मामी राबिया भाटी ने इशिका की इस कामयाबी पर ख़ुदा का शुक्र करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here