विजयादशमी पर डॉ करणी सिंह स्टेडियम में नायाब आतिशबाजी के साथ हुआ पुतलों का दहन

0
341

टुडे राजस्थान न्यूज़

अज़ीज़ भुट्टा/अज़ीम भुट्टा

बीकानेर 05 अक्टूबर अधर्म पर धर्म की विजय, असत्य पर सत्य की विजय, बुराई पर अच्छाई की विजय, पाप पर पुण्य की विजय का पर्व विजयादशमी पर डॉ करणी सिंह स्टेडियम में धूमधाम से मनाया गया।
इस मौके पर स्टेडियम में में नायाब आतिशबाजी, सचेतन झांकियों
के साथ रावण, कुंभकरण व मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया।


दशहरा कमेटी की ओर से जिला प्रशासन के सहयोग से बुधवार को डॉक्टर करणी सिंह स्टेडियम में दशहरा उत्सव नायाब आतिशबाजी, सचेतन झांकियों, गगन भेदी धमाको के साथ दैत्यराज, रावण, कुंभकरण व मेघनाद तथा लंका के दहन के साथ मनाया गया। पुतलों के दहन के दौरान हजारों की तादाद में उपस्थित दर्शकों ने बुराई के प्रतीक रावण आदि के पुतलों के दहन के समय ’’ जयश्री राम’’ के नारों से गूंज उठा। दशहरा उत्सव स्थल पर पिछले वर्षों की तुलना में अच्छी भीड़ थीं।


कार्यक्रम में राजस्थान के शिक्षा मंत्री डॉ बी डी कल्ला, केंद्रीय सांस्कृतिक एवं संसदीय कार्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, आपदा और प्रबंधन मंत्री गोविंद राम मेघवाल, महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, संभागीय आयुक्त नीरज के पवन, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक , जिला कलेक्टर सहित अनेक गणमान्य अतिथि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here