बेटी जन्मोत्वस पर बेटी बचाओ टीम ने मनाई खुशियां।

0
528

बीकानेर, 09 नवंबर । शिप्रा पारीक, कोठारी अस्पताल के पास, बीकानेर के घर पर पुत्री के नामकरण संस्कार के अवसर पर बेटी बचाओं टीम द्वारा पूरे घर को बेटी बचाओं थीम द्वारा सजाया गया, बेटी के तिलक लगाकर डाॅ. मीना असोपा ने स्वागत किया। डाॅ. मीना आसोपा ने कहा कि अब बेटिया किसी भी क्षेत्र में कमजोर नही, हमें बेटी-बेटे में भेद नही करना चाहिए।
शिप्रा पारीक की पुत्री के नामकरण संस्कार पर बेटी के पांवों मे कुमकुम लगाकर घर मे पगलिए किए गए, पूरा घर सजाया गया व सामुहिक कन्यापुजन कार्यक्रम आयोजित करके मिठाईया बांटकर बेटी का स्वागत किया गया।


इस बेटी कन्यापूजन कार्यक्रम मे बेटी बचाओं प्रदेश संयोजक डाॅ. मीना आसोपा, जिला संयोजक बेटी बचाओ राजकुमार पारीक, विजयलक्ष्मी हिम्तासर, रतनीदेवी, मुकश ओझा, रघुनाथसिंह शेखावत, शेखर अरोड़ा, प्रभुदयाल चैधरी, मनीष भाटी, मदन मुन्धड़ा इत्यादि कार्यकर्ताओं ने इस बेटी कन्यापुजन कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here