ऐतिहासिक व पुरातत्व महत्व की बैदों की प्री रोल के पास जर्जर मकान गिरने की आशंका

0
452

बीकानेर, 11 अक्टूबर। बैंदों के बाजार क्षेत्र की पांच प्रिरोल के रियासतकाल की ऐतिहासिक व पुरा महत्व की बैदों की प्रिरोला में दो क्षतिग्रस्त मकान से कभी भी कोई हादसा हो सकता है। मोहल्लावासियों व जागरूक लोगों ने नगर निगम व मकान के मालिकों से क्षतिग्रस्त मकान की मरम्मत करवाने या उतरवाने के लिए पिछले पांच वर्ष से अधिक समय से गुहार कर रहे है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई।


मोहल्ले वासियों ने बताया कि बीकानेर में जूनागढ़ या लालगढ़ के बाद एक साथ पांच लाल दुलमेरा पत्थर की 5 प्रिरोले अपने आप में अनूठी व दर्शनीय है। इन महारावजी की से भी प्रसिद्ध बैदों पांचों प्रिरोल से बड़ी संख्या से राहगिरि नियमित आवागमन करते है। ऐतिहासिक प्रिरोल के पास गंदगी के ढेर जमा है। विदेशी पर्यटक पांचों प्रिरोल के पास गंदगी देखकर शासन प्रशासन की व्यवस्था के प्रति आश्चर्य व्यक्त करते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here