आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन।

0
509


बीकानेर, 10 नवंबर । स्वाश्रयी महिला सेवा संघ राजस्थान द्वारा पिछले 7 दिनों से चल रहे आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम (जुडो कराटे) का आज समापन कार्यक्रम रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री अरविंद सिंह सेंगर (सदस्य न्याय पीठ) किशोर न्याय बोर्ड, व किरण गोड़ (सदस्य न्याय पीठ) किशोर न्याय बोर्ड बीकानेर से उपस्थित थे यह प्रशिक्षक श्री रोहित भाटी व दिव्या कट्टा ने दिया ।
इसमे श्री अरविंद सिंह सेंगर ने कहा कि हमे इन गुरो का प्रयोग हमेशा करते रहना चाहिए और मोबाइल के दुष्प्रभाव से बचना चाहिए श्रीमती किरण गोड़ में अपने विचारों में एक कविता द्वारा बताया ।
“जलाने से दीये जला करते है खिलाने से फूल खिला करते है न ही वक्त है किस्मत के भरोसे का किस्मत के महल तो बनाने से बना करते है ।
श्री अरविंद सिंह सेंगर व किरण गोड़ जी ने प्रशिक्षको को बहुत आभार व्यक्त किया कि इन बच्चियों को इतने कम समय में अपनी रक्षा के लिए इतने गुर सिखाए समापन समारोह के अंत में स्वाश्रयी महिला सेवा संघ की महामंत्री श्रीमती आशा नैनवाल व दीपशिखा , इंदु कवर ,सोहेल भाई रीता बैन , मुनेश बैन, सोनिया ,जाहिरा ,राधा व लीला बैन ने आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here