रूपसुन्दरी 2021 का खिताब बीकानेर की प्रिया शर्मा को।

0
506

कल्याण फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा अखिल भारतीय स्तरीय प्रतियोगिता का परिणाम जारी।

बीकानेर 12 नवम्बर- सामाजिक कार्य क्षेत्र की अग्रणी संस्था कल्याण फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा दीपावली के पावन अवसर पर संस्कृति को जीवंत रखने के प्रयास में रूपचोहदस को एक अखिल भारतीय स्तरीय “रूप-सुंदरी 2021 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया|
फाउंडेशन की निदेशक कामिनी भोजक “मैया” ने बताया कि इस प्रतियोगिता में महिलाओं ने बड़े उत्साह से भागीदारी निभाई और
लाइक के आधार पर बीकानेर की श्रीमती प्रिया शर्मा को रूपसुन्दरी 2021 का खिताब प्रदान किया गया |
फर्स्ट रनरअप पर छत्तीसगढ़ की लता शर्मा और सेकंड रनर अप पर झारखंड की सुनीता मिश्रा रही। कामिनी भोजक मैया ने बताया कि समारोह आयोजित करके इन तीनो को पुरस्कृत किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here