दक्ष सिंह व तोशिका जोशी ने अंडर 9 में अपने अपने वर्ग में खिताब जीता

0
246

बीकानेर जिला स्तरीय अंडर 9 शतरंज प्रतियोगिता में बाल शातिर दक्ष सिंह व तोशिका जोशी ने अपने अपने वर्ग में खिताब जीता।

बीकानेर, 21 नवम्बर । बीकानेर शतरंज संघ के तत्वाधान में रविवार 20 नवंबर को बीकानेर जिला स्तरीय अंडर-9 बालक बालिका वर्ग का आयोजन बीकानेर शतरंज अकेडमी में किया गया। जिसमें बालक वर्ग दक्ष सिंह 4.5 ने तथा बालिका वर्ग में तोशिका जोशी 2.5 ने अपने अपने वर्ग में अविजित रहते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
बालक वर्ग में यशवर्धन स्वामी ने 4 अंक बना कर दुसरा स्थान प्राप्त किया और मानवेन्द्र सिंह 3.5 ने अंक हासिल कर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। वंही बालिका वर्ग में अनन्या सांखला 2.5 के अंक तोशिका के बराबर रहे लेकिन बुकोज नियमों के अनुसार दूसरे स्थान पर ही उसको संतोष करना पडा। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक श्री राम कुमार जी ने बताया कि दो चयनित खिलाड़ी सिरोही में होने वाली राज्य स्तरीय अंडर 9 शतरंज प्रतियोगिता में बीकानेर का प्रतिनिधित्व करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here