पंचायती राज मंत्री ने जिला कलेक्टर कलाल को भरे कार्यक्रम से बाहर निकलने का कह दिया

0
297

टुडे राजस्थान न्यूज़

बीकानेर 21 नवंबर। बीकानेर कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने भरे कार्यक्रम से बाहर निकलने का कह दिया। दरअसल सोमवार को बीकानेर के, रविन्द्र रंगमंच पर राजिविका के स्वयं सहायता समूहों का संवाद कार्यक्रम चल रहा था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री रमेश चंद्र मीणा सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मंच पर बैठे कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल फोन चला रहे थे। तभी अचानक मंत्री ने माइक पर ही कलेक्टर को फटकार लगानी शुरू कर दी। मंत्री ने कलेक्टर से कहा कि आपको बात सुनने का समय नहीं है, ब्यूरोक्रेट्स ज्यादा हावी हो रहे हैं क्या, मंत्री के दुर्व्यवहार पूर्ण शब्दों से कलेक्टर उठने की तैयारी में थे, तभी मंत्री ने कहा जाइए उठकर चले जाइए। कलेक्टर बीच कार्यक्रम चले गए। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर जिले के कप्तान मानें जाते हैं। वे जिला मजिस्ट्रेट भी होते हैं। ऐसे में इतने सम्मान जनक पद पर बैठे व्यक्ति से भरी सभा में इस तरह का व्यवहार सवाल खड़े कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here