दुर्घटना एवं नशा मुक्त हो नोखा का संदेश लेकर साइकिल यात्रा 25 दिसंबर को नोखा पहुंचेगी

0
270

टुडे राजस्थान न्यूज़

नोखा, 30 नवंबर। दुर्घटना एवं नशा मुक्त हो नोखा इस उद्देश्य से सूरत की संस्था टैग ट्रेफिक अवेयरनेस ग्रुप द्वारा एक साइकिल यात्रा आगामी 25 दिसंबर को नोखा पहुंचेगी। यह जानकारी संस्था के चेयरमैन विकास लाहोटी एवं फाउंडर सूरत के डॉक्टर अरुण लाहोटी व सलाहकार नीरज गट्टानी ने बुधवार को नगर पालिका में आयोजित बैठक में दी। नगर पालिका अध्यक्ष नारायण झंवर की अध्यक्षता में आयोजित हुई इस बैठक में इन पदाधिकारियों ने बताया कि टैग संस्था महिला सशक्तिकरण, हेल्थ, साइकिलिस्ट आदि क्षेत्र में जन सेवा के कार्य कर रही है।

संस्था ने 2020 में सूरत से स्टैचू ऑफ यूनिटी, 2021 में सूरत से डान, 22 में सूरत से भरूच जूनागढ़ से सोमनाथ तक की साइकिल यात्रा निकाली, जिसमें एक्सीडेंट फ्री इंडिया, फिट इंडिया, पोलूशन फ्री इंडिया, ड्रक्स फ्री इंडिया, आदि के संदेश लेकर आमजन में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से पुलिस एवं प्रशासन के सहयोग से यात्राएं निकाली। पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था के अधिकतर पदाधिकारी नोखा क्षेत्र से होने के कारण उनका उद्देश्य है कि नोखा क्षेत्र भी नशा मुक्त रहें, दुर्घटना मुक्त रहें। यह यात्रा 24 दिसंबर को जोधपुर से रवाना होगी जो रात्रि में खींवसर रुकेगी। खींवसर से 25 दिसंबर को सुबह रवाना होकर दोपहर तक नोखा पहुंचेगी। जहां विभिन्न संस्थाओं, प्रशासन, नगर पालिका आदि के सहयोग से यात्रा निकालकर इसका समापन किया जाएगा। यात्रा का उद्देश्य आमजन को जागरूक करना है। बैठक में महावीर इंटरनेशनल के चेयरमैन राजेंद्र सिंह राठौड़ ने भी विचार रखे। पालिका अध्यक्ष नारायण झंवर ने कहां की इस यात्रा से नोखा क्षेत्र के आमजन में जागरूकता उत्पन्न होगी। यातायात के नियमों की पालना की जानकारी भी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here