भारत अमृत रथ एवं परशुराम कुंड आमंत्रण यात्रा के लिए पीले चावल बांटे

0
291

भगवान रतन गणेश को आमंत्रण पत्र देकर यात्रा में आने हेतु प्रार्थना की गई

बीकानेर, 03 दिसम्बर। विप्र फाउंडेशन,बीकानेर शहर के पदाधिकारियों द्वारा जिलाध्यक्ष नारायण पारीक व पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार व्यास के सान्निध्य में आमंत्र पत्र और पीले चावल भेंट किये गये,साथ ही मंदिर में पधारे दर्शनार्थियों को 12 दिसम्बर को भारत अमृत रथ एवं परशुराम कुंड आमंत्रण यात्रा के बीकानेर शहर में सुबह प्रवेश के समय स्वागत में आने हेतु आमंत्रित किया गया,इस अवसर पर पंडित महेंद्र व्यास,अध्यक्ष,रत्तानि व्यास पँचायत समिति,व पदाधिकारी भी उपस्थित थे ।

आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पार्षद सुधा आचार्य,बीकानेर सेवा योजना के वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिलोक बिस्सा,श्रीमती राजुदेवी,श्रीमती वीणा पारीक,श्रीमती आरती पुरोहित,सु श्री दिव्या पुरोहित,हेमन्त सोनी,रामकुमार ओझा,वीरेंद्र राजपुरोहित,वीरेंद्र चौहान,आशीष मिश्रा,रामलाल पवार,छोटूलाल चुरा मौजूद रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here