पत्रकारों की खेलकूद प्रतियोगिताएं 14 दिसंबर से

0
240

बीकानेर, 06 दिसम्बर। बीकानेर प्रेस क्लब की ओर से पत्रकारों के लिये खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 14 से 25 दिसम्बर के बीच किया जा रहा है। अध्यक्ष जयनारायण बिस्सा ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ 14 दिसम्बर को बैडमिन्टन प्रतियोगिता से होगा। इस दौरान क्रिकेट,बैडमिन्टन,कैरम, शतरंज और दौड़ में खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। इसके लिये वरिष्ठ साथी श्याम मारू की संयोजन में एक कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें विक्रम जागरवाल,नीरज जोशी,विवेक आहुजा,मो अली,पवन भोजक,रवि पुगलिया,मुकुन्द व्यास व नारायण उपाध्याय को शामिल किया गया है। सभी प्रतियोगिताएं नॉकआउट आधार पर खेली जाएगी। इसके लिये कल ट्राई निकाली जाएगी। विजेता उपविजेता टीमों को ट्रांफी व व्यक्तिगत पुरस्कार के अलावा,मैन ऑफ द मैच,मैन ऑफ द सीरीज पुरस्कार प्रदान किये जाएंगे। टीमों के नाम वरिष्ठ पत्रकार साथियों के नाम से रखे जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here