कुमावत परिवार ने ‘शांति निवास’ व्रदाश्रम में अपनी वैवाहिक वर्षगाँठ मनाकर अनूठी परम्परा का निर्माण किया
टुडे राजस्थान न्यूज़
बीकानेर 11 दिसंबर । रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर मरूधरा के अध्यक्ष कैलाश कुमावत व श्रीमती शिल्पा कुमावत की वैवाहिक वर्षगांठ थी, जिस हेतु कुमावत परिवार द्वारा निर्णय लिया गया कि वे इस मधुर दिवस पर किसी भी प्रकार अन्य खर्च न कर प्रभु स्वरूप बुजुर्गों की सेवा करते हुये मनायेंगे।

क्लब के अनिल भंड़ारी ने जानकारी देते हुये बताया कि इस नेक भावना के साथ अध्यक्ष कैलाश कुमावत व अन्य साथियो ने आज दिनांक को जयपुर रोड सोफिया स्कूल के पास स्थित ‘शांति निवास’ वरदाश्रम में निवासित 25 बुजुर्गों हेतु लगभग 2 माह का आवयश्क परचून व अन्य सामग्री को भेंट स्वरूप दिया गया, जिसमे आटा, तेल, नमक, घी, दालें, नूडल्स, बिस्किट्स, साबुन वगैरह आश्रम के इंचार्ज सिस्टर सेरेला व स्टाफ को सुपुर्द किये गये।
क्लब के सुधीर भार्गव व अनिल अग्रवाल ने जानकारी देते हुये बताया कि आश्रम से उक्त परचून के सामान की मांग आई हुई थी, जिसे कुमावत परिवार द्वारा शुद्ध भावना से पूर्ण किया गया।
इस नेक कार्य मे क्लब अध्यक्ष केलाश कुमावत, क्लब ट्रेनर एड. पुनीत हर्ष, गोविंद कल्याणि, सुधीर भार्गव, शिवेंद्र दाधीच, अनिल अग्रवाल व अन्य साथीगण उपस्थित थे।



