गहलोत सरकार हर मोर्चे पर विफल : महावीर रांका

0
248

जनआक्रोश यात्रा : चौपाल का हुआ आयोजन
टुडे राजस्थान न्यूज़
बीकानेर,11 दिसम्बर। सर्किट हाउस के पास स्थित भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका के कार्यालय क्षेत्र में जन आक्रोश यात्रा के तहत चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल को सम्बोधित करते हुए पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने कहा कि गहलोत सरकार हर मोर्चे पर विफल है तथा रोजगार हो या परीक्षा भर्ती घोटाला चहुंओर भ्रष्टाचार में लिप्त है।

चौपाल को भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रतापसिंह ने भी सम्बोधित करते हुए प्रदेश में कांग्रेस सरकार को नाकामयाब बताया। जनआक्रोश यात्रा पर पुष्पवर्षा भी की गई। इस दौरान पवन महनोत, मधुसूदन शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, भगवानसिंह मेड़तिया, डॉ. सिद्धार्थ असवाल, जितेन्द्र सिंह भाटी, जसराज सींवर, गिरिराज सिंह भाटी, गणेश जाजड़ा, तेजाराम राव, रमेश सैनी, शंभु गहलोत, लक्की पंवार, लोकेश छाबड़ा, नवरतन सिंह सिसोदिया एवं जूनागढ़ मंडल ओबीसी मोर्चा प्रभारी आनन्द सोनी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here