करण सिंह का बीकानेर आने पर भामसंघ ने किया स्वागत

0
247


टुडे राजस्थान न्यूज़

बीकानेर 15 दिसंबर। राजस्थान राज्य खान एवं खनिज निगम के प्रबंध निदेशक करण सिंह का गुरुवार को पहली बार बीकानेर पधारने पर स्थानीय जिप्सम मुख्यालय पर राजस्थान स्टेट माइंस एंड मिनरल्स कर्मचारी संघ (भामसंघ) के प्रदेशाध्यक्ष राकेश औझा एस एफ ए बीकानेर के नेतृत्व में भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया।
कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष देवेन्द्र सारस्वत ने बताया कि प्रबंध निदेशक करण सिंह को प्रदेशाध्यक्ष राकेश औझा ने साफा पहनाकर, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष देवेन्द्र सारस्वत ने बुके तथा जिप्सम शाखा अध्यक्ष ललित राज, उपाध्यक्ष जयनारायण मारु, कोषाध्यक्ष जगदीश चन्द्र, संरक्षक वीरेन्द्र चौधरी द्वारा शाल औढ़ाकर भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया।


अभिनंदन के उपरांत कर्मचारियों के वैलफेयर के संबंध में युनियन और प्रबंध निदेशक करण सिंह, जिप्सम इकाई प्रमुख एवं प्रभारी अनिल कुमार जायसवाल, उपमहाप्रबंधक कार्मिक प्रशासन रणवीर सिंह शेखावत के मध्य वार्ता हुई जिसमें प्रोफिट लिंक्ड इन्सेंटिव स्कीम लागू करने, ग्रेजुएट हैल्पर और अटेंडेंट को असिस्टेंट पोस्ट पर क्रमोन्नत करने, केटेगरी 8-एस के कामगारों को एक्शक्युटिव केटेगरी ई-1 में पदोन्नति करने, कामगारों की विभिन्न केटेगरीज से एसटीवी हटाने तथा कार्यालय भवन की मरम्मत करवाने आदि मुद्दों पर प्रबंधन द्वारा शीघ्र निराकरण का भरोसा दिलाया। जिसपर सभी कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here