प्रोफेसर इंदिरा बिश्नोई का रायसिंह नगर में अभिनंदन

0
222

टुडे राजस्थान न्यूज़

जांभाणी साहित्य अकादमी अध्यक्ष प्रोफेसर इंदिरा बिश्नोई का रायसिंह नगर में अभिनंदन
बीकानेर,18 दिसम्बर। जांभाणी साहित्य अकादमी की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर इंदिरा बिश्नोई का रविवार को रायसिंह नगर में अभिनंदन किया गया। समारोह में भगवान जम्भेश्वर के आदर्शों, पर्यावरण संरक्षण, आगामी, दुबई में 4-5 फरवरी 2023 को होने वाले वैश्विक पर्यावरणीय चुनौतियां और बिश्नोई समाज के सिद्धान्तों में समाधान’’ विषयक सम्मेलन, गुरु जम्भेश्वर भगवान की शिक्षा,, बिश्नोई जीवन शैली, हरे वृृक्षों एवं वन्य जीवो ंके संरक्षण पर संवाद किया गया। समारोह मंें पुलिस अधीक्षक (भ्रष्टाचार निरोधक बीकानेर) देवेन्द्र कुमार बिश्नोई सहित बिश्नोई समाज के गणमान्य लोग मौजूद थे।


रायसिंह नगर के सतजण्डा गांव के बिश्नोई मंदिर हुए समारोह में मंदिर के प्रधान बबलू कालीराणा, सी.ओ. अनु बिश्नोई, चूरु के उप खंड अधिकारी श्याम सुन्दर गोदारा, जाट समाज के अध्यक्ष काशीराम सहारण, रायसिंह नगर के एस.एच.ओ. पुलिस गणेश कुमार बिश्नोई, पूर्व प्रधान राजाराम पूनियां, एडवोकेट राजाराम धारणियां सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों, बिश्नोई समाज के मौजिज लोगों ने प्रोफेसर बिश्नोई का अभिनंदन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here