कर्मचारियों की अनूठी पहल, रक्तदान के लिए उत्साह के साथ जुटे महादानी

0
239

टुडे राजस्थान न्यूज़

बीकानेर में अवादा फाउंडेशन के कर्मचारियों की अनूठी पहल, रक्तदान के लिए उत्साह के साथ जुटे महादानी

बीकानेर।, 26 दिसंबर । दुनिया में रक्तदान से बढ़कर दूसरा कोई दान नहीं है। आपके रक्तदान से कई लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है। अवादा फाउंडेशन के कर्मचारियों ने ऐसा ही नेक काम किया। जैसे जैसे सर्दी बढ़ती है तो रक्तकोष में रक्त की कमी होती जा रही हैं। इसी को देखते हुए बीकानेर में अवादा फाउंडेशन ने कर्मचारियों के माध्यम से रक्तदान शिविर का आयोजन किया।

रक्तकोष राजकीय पीबीएम हॉस्पिटल में किया। सोशल एक्टिविस्ट डूंगरसिंह तेहनदेसर ने बताया कि प्रबन्धक मनीष पांडे, सेफ्टी ऑफिसर अभय सिंह ठाकुर के नतृत्व में यूवाओ ने रक्तदान किया। आयोजन में प्रबन्धक देवेश जी कौशिक, योगेंद्र, नवलाराम, रोहित पाचाल, तरुण मंडल, किशन सिंह, सतवीर सिंह, गेन सिंह, गौतम, रूप सिंह, गुलाबसिंह, देशराज, मुकेश बिशनोई, सहित कई युवाओं ने रक्तदान किया। बीकानेर के रक्तदान के ब्रांड एम्बेसडर ओर कांग्रेस नेता बिशनाराम सियाग ने सभी युवाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here