रणकपुर-जवाई बांध महोत्सव व टोंक के बनास महोत्सव में साहसी गतिविधियों का किया आयोजन

0
317

टुडे राजस्थान न्यूज़

बीकानेर 27 दिसंबर । नेशनल एडवेंचर फाउन्डेशन, बीकानेर द्वारा रणकपुर-जवाई बांध महोत्सव व टोंक के बनास महोत्सव में साहसी गतिविधियांे का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया । संस्थान सचिव आर के शर्मा ने बताया कि  इस अवसर पर संस्थान द्वारा हॉट एयर बैलूनिग, पैरासेलिंग, जिप लाइन, वॉल क्लाइम्बिंग, ट्रम्पोलिन, स्काइ लालटेन सहित अनेक गतिविधियों का संचालन किया गया । 

टोंक में पहली बार इस प्रकार के आयोजन से पूरे महोत्सव में रोमांच रहा । कार्यक्रम डा. सुषमा बिस्सा व रोहिताश्व बिस्सा के निदेशन में सम्पन्न हुए जिसमें सुनील, राजेश, रामगोपाल, गौरव, इन्द्रेश,विकास चौहान, महिपाल शेखावत, लतीफ खां, दुलाराम, नसीरूदीन, हर्षित स्वामी व पवन छींपा ने सहयोग किया ।  कार्यक्रम के समापन पर सहायक आयुक्त शिवराज सैनी शुभ्रा सैनी ने टीम को सम्मानित भी किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here