जरुतमंद परिवारों को किया 300 रजाईयो का वितरण
टुडे राजस्थान न्यूज़
बीकानेर 28 दिसंबर । वार्ड नम्बर 1 के पार्षद प्रतिनिधि मनीराम कुकणा
ने अपने वार्ड में रहने वाले गरीब,विकलांग,असहाय, विधवा व अन्य
जरुतमंद परिवारों को किया 300 रजाईयो का वितरण
वार्ड नम्बर 1 के पार्षद प्रतिनिधि मनीराम कूकणा ने इस कड़ाके कि सर्दी एवं शीतलहर के चलते अपने वार्ड में रहने वाले गरीब,विकलांग,असहाय, विधवा व अन्य जरुतमंद लोगो को ठण्ड से बचने के लिये पार्षद सेवा केन्द्र पर 300 रजाईयो का वितरण किया गया ।

पार्षद प्रतिनिधि मनीराम कूकणा का कहना है कि आम आदमी की भांति इन गरीब,विकलांग,असहाय, विधवा व अन्य जरुतमंद लोगो को ठण्ड लगती है इसलिए उनके वार्ड में ऐसे गरीबो व जरुरतमंदो को ठण्ड से बचने के हरसंभव प्रयास किये जायेगे ताकि वार्ड का प्रत्येक गरीब व्यक्ति इस भयंकर कड़ाके कि ठण्ड व शीतलहर से बच सके |
रजाई वितरण कार्यक्रम में केसरा राम कूकणा,बाबूलाल गेधर,मुन्नीराम आचार्य, हेतराम चौधरी, रामेश्वरलाल कूकणा,भंवरलाल बिश्नोई,भागीरथ भादू, पूर्व पार्षद हसनअली गौरी, हरिकिशन कसवां,हडमान कस्वां, मालाराम चौधरी,बाबूलाल कुम्हार,शिवकुमार चौधरी, सुन्दरलाल सोनी, बाबु खां,संजय माली, ताराचंद सोनी, बछराज सोनी, भागीरथ सोनी, हडमान चौधरी, पुनम सारण, गिरधारी कूकणा,मदन कूकणा, राजूराम गोदारा, केसराराम सियाग, लालचन्द काकड़, महादेव चौधरी, श्री राम चौधरी, सहीराम गोदारा ओमकार कूकणा, जमीदार, कैलाश चौधरी एवं वार्ड के अनेक नागरिक मोजुद थे |



