कुम्हार समाज क्रिकेट प्रतियोगिता में चौथे दिन हुए रोमांचक मैच

0
246

टुडे राजस्थान न्यूज़

कुम्हार समाज क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन के मैच। अशोक प्रजापत ने दी मैन ऑफ द मैन की ट्रॉफी
बीकानेर 28 दिसम्बर। कुम्हार समाज क्रिकेट प्रतियोगिता सादुल क्लब मैदान में कुम्हार समाज की 24 वीं 20-20 क्रिकेट प्रतियोगिता चल रही है जिसका आज चौथे दिन का मैच खेला गया खेल संयोजक लक्ष्मीनारायण गेधर ने बताया कि आज का पहला मैच सिंजगुरु इलेवन और किंग्स इलेवन के बीच खेला गया इस मैच में सिंजगुरु इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 124 रन बनाकर 125 रनों का लक्ष्य किंग्स इलेवन के सामने रखा किंग्स इलेवन ने यह लक्ष्य 19.1 ओवर में पूरा कर जीत अर्जित की।
इस मैच के मैन ऑफ द मैच पूनम खटोड़ रहे।


दूसरा मैच तू म्हारो भाईलो टीम और गजनेर इलेवन जूनियर के बीच खेला गया गजनेर यूनियन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 110 बनाकर रन 111 रनों का लक्ष्य रखा जिसका पीछा करते हुए मात्र 15.4 ओवर में जीत हासिल की ।
इस मैच के मैन ऑफ द मैच किशन ओस्तवाल रहे। किशन ओस्तवाल को भाजपा जिला उपाध्यक्ष और भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन राजस्थान के प्रदेश संयोजक एडवोकेट अशोक प्रजापत ने मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष रोशन लाल तालफियार,महामंत्री मास्टर भंवरलाल लिंबा, राजेंद्र जालप, अर्जुन मंगलाव, कन्हैया लाल गेधर, सुरेश कुमार भोभारिया, देबु तालफियार, श्रवण गंगपरिया, गिरधारी गुरिया सहित दोनो टीमों के खिलाड़ी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here