बीकानेर के बाबूओ ने दिखाया क्रिकेट में दमखम
टुडे राजस्थान न्यूज़
राज्य स्तरीय 49 वी मंत्रालयिक खेलकूद प्रतियोगिता क्रिकेट फाइनल में बीकानेर संभाग विजेता।
बीकानेर, 30 दिसम्बर। राज्य स्तरीय 49 वी मंत्रालयिक क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को सुजानगढ़ में फाइनल मैच बीकानेर वर्सेस जयपुर के बीच हुआ जिसमें जयपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 86 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र 7 और में बीकानेरने 90 रन बना दिए । मैच में सर्वश्रेष्ठ रन आशीष ने 38 बनाए हैं एवं कप्तान संदीप घीटाला , हेमंत शर्मा, अमान खान शाहबाज खान, प्रभु दयाल , अभिषेक पुरोहित, सुधीर आदि खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ स्वतंत्र की ओर से प्रदेश संस्थापक मनीष विधानी एवं प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गहलोत ने सभी खिलाड़ियों का सम्मान कर उन्हें इनाम राशि भेंट की।




