मुख्यमंत्री ने किया ‘इबारत एक महफिल’ पुस्तक का विमोचन

0
258

टुडे राजस्थान न्यूज़

जयपुर, 30 दिसम्बर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर दरगाह कमेटी अजमेर के पूर्व अध्यक्ष एवं उत्तरप्रदेश के पूर्व राज्यपाल मरहूम मोहम्मद उस्मान आरिफ के सुपुत्र मरहूम मोहम्मद जमान आरिफ द्वारा लिखित पुस्तक ‘इबारत एक महफिल’ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ पीसीसी सचिव जिया उर रहमान आरिफ मौजूद रहे।

श्री गहलोत ने कहा कि बीकानेर के कवियों एवं शायरों के व्यक्तित्व पर मरहूम आरिफ का लेखन अपने आप में महत्वपूर्ण है। उन्होंने आशा जताई कि यह पुस्तक आरिफ के साहित्यिक सरोकार के साथ उनके सृजनात्मक अभिव्यक्ति की जानकारी कराने वाली होगी। मुख्यमंत्री ने पुस्तक के प्रकाशन पर मरहूम आरिफ के पुत्रों नूरूल हसन मदनी तथा जिया उर रहमान आरिफ को मुबारकबाद दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here