पत्रकार श्याम मारू  को अभय प्रकाश  भटनागर स्मृति पुरस्कार

0
234

टुडे राजस्थान न्यूज़

साहित्यकार श्रीमती प्रमिला गंगल व पत्रकार श्याम मारू  को अभय प्रकाश  भटनागर स्मृति पुरस्कार

बीकानेर, 13 जनवरी। बीकानेर  के सम्माननीय वरिष्ठ पत्रकार एवं कीर्तिशेष स्व. अभय प्रकाश   भटनागर की चतुर्थ पुण्यतिथि 20 जनवरी, मनाई जायेंगी।
आयोजन से जुड़े नन्दकिशोर सोलंकी ने बताया कि  इस वर्ष वरिष्ठ साहित्यकार श्रीमती प्रमिला गंगल एवं पत्रकार श्याम मारू का सम्मान किये जाने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम नागरी भण्डार स्थित  नरेन्द्र सिह ऑडिटोरियम में 20 जनवरी को दोपहर 3 बजे से होगा। कार्यक्रम अध्यक्ष गोपाल कृष्ण व्यास पूर्व न्यायाधीश, राजस्थान हाईकोर्ट एवं अध्यक्ष मानवाधिकार आयोग, राजस्थान एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में ओम थानवी पूर्व कुलपति, हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जन संचार विश्वविद्यालय को आमंत्रित किया है।

नन्दकिशोर सोलंकी ने बताया भटनागर परिवार के दो वरिष्ठ सदस्यों स्व. डॉ. प्रेमप्रकाश भटनागर एवं बड़ी दीदी कुसुम भटनागर के निधन पर संस्थान उन्हें भावांजलि एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किये जायेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here