कलेक्टर के आदेश नहीं हो रही पालना, नहीं हटा अतिक्रमण।

0
644


बीकानेर,18 नवंबर। वैध मघाराम कॉलोनी निवासी मोहम्मद इसराईल ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देने के बाद बताया कि वैध मधाराम कॉलोनी एवं आस पास के क्षेत्र के लोगों ने पंडित धर्म कांटे के पास कुछ असामाजिक ताकतवर लोगों द्वारा लोहे मजबूत गाटर एंगल जालियां लगाकर आमजन के आने-जाने के लगभग साठ पैसंठ फिट चौड़ी सड़क स्थाई रूप से बंद कर रखी है जिसके लिए आपने भी हटाने के आदेश दिए । आसपास के लोगों ने नगर निगम प्रशासन को पत्र लिखे लेकिन आम रास्ते को खुलवाने के आदेश की निगम प्रशासन दस महीने बीत जाने पर भी कार्रवाई नहीं कर रहा है।
गुरुवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन के माध्यम से उनके किए गए आदेश दिखाते हुए लोगों ने कहा कि निगम प्रशासन ने इस पर जल्द कार्रवाई कर अतिक्रमण हटा आमजन के लिए रास्ता नहीं खुलवाया तो लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है तथा धरना प्रदर्शन करने पर मजबुर होंगे।
ज्ञापन देने वालों में मोहम्मद इसराइल, अनवर हुसैन, मुकेश गौड़, नवीन ठकराल, असद अली, शहजादअली, सरफराज ,आदिल, साहिल और सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here