डूंगर महाविद्यालय में किया “मतदाता जागरूकता क्विज व लघु फिल्म” का प्रदर्शन

0
221

टुडे राजस्थान न्यूज़

बीकानेर 23 जनवरी । राजकीय डूंगर महाविद्यालय के मतदाना साक्षरता क्लब द्वारा मतदाता जागरुकता अभियान के तहत मतदाता से संबंधित क्विज का आयोजन व तीन लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। जिला नोडल अधिकारी डॉ. मैना निर्वाण ने ‘युवा मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि भारत जैसे विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र को मजबूत व सशक्त बनाए रखने मे मताधिकार का सही प्रयोग करना आवश्यक है।

नोडल अधिकारी डॉ. र्नंदिता सिंघवी ने विद्यार्थी को अभिप्रेरित करते हुए कहा कि 18 वर्ष से ऊपर सभी विद्यार्थी अपना नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करें व आगामी मतदान को एक त्यौहार के रूप में मनाते हुए अपनी शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्ति करें। कार्यक्रम प्रभारी साधना भंडारी ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वयं के वोट के साथ-साथ सभी अपने परिवार, मित्रों व आस-पास के लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें व मतदान की प्रक्रिया की शुचिता बनाए रखे। विद्यार्थियों को वोटर हेल्प लाइन एप व वोटर हेल्पलाइन नम्बर के साथ-साथ स्वीप की जानकारी भी दी गयीं । डॉ. भगवाना राम, डॉ. प्रभा शेखावत व ब्रांड एम्बेसेडर मोहन लाल उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here