वॉलिंटियर की सहभागिता विद्यालय के लिए संजीवनी का कार्य
बीकानेर, 23 जनवरी 2023 को नोखा शहर की भगत सिंह कॉलोनी स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय भगत सिंह में एक दिवसीय वॉलिंटियर प्रशिक्षण के के आर पी लेख राम गोदारा ने अपने उद्बोधन में कहा कि वॉलिंटियर की सहभागिता विद्यालय में संजीवनी का काम करती है वॉलिंटियर को बढ़-चढ़कर के विद्यालय हितार्थ अपना योगदान देना चाहिए। प्रथम सत्र में वालंटियर का परिचय तथा वॉलिंटियर का कार्य भूमिका पर क्रियात्मक गतिविधियां हुई।

द्वितीय सत्र में वॉलिंटियर द्वारा शिक्षा तंत्र को समझना वसमय-समय पर समुदाय सहयोग विद्यालय को कैसे हो पर चर्चा हुई। तृतीय सत्र में एसएमसी का गठन, बालिका शिक्षा में वॉलिंटियर का योगदान तथा राजस्थान सरकार के महत्वाकांक्षी योजना पर प्रकाश डाला चतुर्थ सत्र में विद्यालय की व्यवस्थाएं भिन्न भिन्न प्रकार की दे योजनाएं तथा बोल इनकी वॉलिंटियर्स को ज्ञान संकल्प पोर्टल, आधार जनाधार प्रमाणीकरण इत्यादि पर जानकारी दी। अंतिम सत्र में विद्यालय के प्रधानाध्यापक मही राम ने वॉलिंटियर्स को धन्यवाद दिया तथा प्रशिक्षण का प्रतिवेदन तैयार करके समेकन किया।



