थार की बेटी कैडेट कोमल राजपुरोहित ने बर्फीले पर्वतों पर स्किंग कर किया राज्य का प्रतिनिधित्व

0
317

टुडे राजस्थान न्यूज़

बीकानेर 22 जनवरी 2023 राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट कोमल राजपुरोहित ने 15 दिवसीय बेसिक स्किंग कैम्प के माध्यम से राजस्थान निदेशालय का प्रतिनिधित्व करते हुए बर्फीली पहाड़ों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया है । प्राचार्या श्रीमती विजयश्री गुप्ता ने बताया कि महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है कि रेगिस्तान के धोरों से निकलकर बेटियां हजारों फिट ऊंचाई वाले बर्फीले पहाड़ों पर अपना लोहा मनवाती है, एनसीसी ANO डॉ विजयलक्ष्मी ने बताया कि एनसीसी की एडवेंचर गतिविधियों के माध्यम से कैडेट्स को इस प्रकार के प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर प्रदान होता है, कैडेट कोमल का इस दौरान बेहतरीन प्रदर्शन रहा । केयर टेकर डॉ ऋचा ने बताया कि जवाहर इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनिंग द्वारा संचालित 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर जिसका आयोजन सोनमर्ग जम्मू कश्मीर में हुआ, जहां देश के कुल 22 कैडेट्स ने यह प्रशिक्षण प्राप्त किया जिसमें महाविद्यालय की कैडेट कोमल राजपुरोहित ने राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए हिस्सा लिया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here