कांग्रेस ने सदा सत्य के साथ हक हकुक की आवाज उठाई है – डॉ बी. डी. कल्ला

0
216

टुडे राजस्थान न्यूज़

तानाशाही के खिलाफ कांग्रेस हमेशा मैदान में रही है न्याय दिलाया है -गोदारा

बीकानेर का कांग्रेसी कभी भी सत्य की लड़ाई में पीछे नहीं रहा ना रहेगा – यशपाल

बीकानेर 28 जनवरी – राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने आज जसुस्सर गेट से गांधी पार्क तक पदयात्रा निकाल कर भाजपा और कांग्रेस के बीच सही और गलत के फर्क को समझाया।

फ़ोटो अज़ीम भुट्टा

स्वतंत्रता सेनानी मूलचंद पारिक के प्रतिमा के आगे से चालू हुई पदयात्रा का जगह जगह स्वागत हुआ और गांधी पार्क में सभा में तब्दील हुई

गांधी पार्क में संबोधित करते हुए काबीना मंत्री डॉक्टर बुलाकीदास कल्ला ने कहा की कांग्रेस पार्टी ने सदा इस देश की हक और हकूक की आवाज को सत्यता के साथ उठाई है कांग्रेस पार्टी इस देश की आपसी सदभाव और सौहार्द की संस्कृति और अस्मिता की लड़ाई को लड़ती आई है और आगे भी लड़ती रहेगी भाजपा इस देश को तोड़कर पुनः गुलामी की और ले जाना चाहती है जो की कांग्रेस होने नही देगी ।

राज्य मंत्री प्रभारी श्री पवन गोदारा ने कहा की कांग्रेस का जन्म ही तानाशाही को खतम करने और देश की एकता को बनाए रखने के लिए हुआ है आज भी कोई भी व्यक्ति या समूह इस मंसूबे के साथ काम कर रहा है की भारत को पुनः कंपनियों के हाथो बेच दिया जाए लेकिन जब तक कांग्रेस का एक एक सिपाही जिंदा है भारत को कोई तोड़ नही सकता

जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा की इस देश की सेवा में बीकानेर का कांग्रेसी हमेशा आगे रहा है और हमेशा आगे रहेगा और राहुल जी के संदेश को हर घर लेकर जाएगा
प्रदेश सचिव हाजी जिया उर रहमान आरिफ ने कहा की कांग्रेस सविधान की रक्षा करने वाली पार्टी है।

पूर्व विधानसभा प्रत्यासी कन्हैयालाल झवर ने भी संबोधित किया

इस अवसर पर बीकानेर शहर जिला कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, युथ कांग्रेस और बूथ स्तरीय कार्यकर्ता मौजूद थे।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर के बैनर तले हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की रैली शिक्षा मंत्री डॉ बी ड़ी कल्ला एंव अभियान बीकानेर प्रभारी, राज. ओबीसी वित्त एंव विकास निगम बोर्ड अध्यक्ष पवन गोदारा की मौजूदगी में स्वतंत्रता सेनानी मूलचंद जी पारीक स्मारक सर्किल से डॉ कल्ला एंव अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने झंडी दिखाकर रवाना की।
काबीना मंत्री डॉ कल्ला ने रैली में हाथ से हाथ जोड़ो- नफरत हटाओ आदि नारे लगाकर रैली को रवाना करते हुवे इस 2 माह चलने वाले अभियान को सफल बनाने का आह्वान सभी कांग्रेस जनों से किया।
प्रभारी पवन गोदारा ने कहा कि हम इस अभियान के माध्यम से शहर की दोनों विधानसभा क्षेत्रों के घर घर तक जाएंगे एंव गहलोत सरकार के किये विकास कार्यो, योजनाओं को बताते हुवे एंव देश मे नफरत के माहौल को खत्म करने में सहयोग करने की अपील करेंगे।


निवर्तमान अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि शहर की पूरी कांग्रेस पार्टी इसको सफल बनाने हेतु कमर कस चुकी है। पूरे राजस्थान में यह अभियान काफी अच्छा संदेश दे रहा है बीकानेर शहर में भी पार्टी का एक एक कार्यकर्ता हर घर घर तक जायेगा।
इस रैली में इनके अलावा पूर्व संसदीय सचिव कन्हैयालाल झंवर, प्रदेश कांग्रेस सचिव गजेन्द्र सिंह सांखला, जिया उर रहमान आरिफ, पूर्व यूआईटी चेयरमेन हाजी मकसूद अहमद, कमल कल्ला, सुनीता गौड़, श्रीलाल व्यास, साजिद सुलेमानी, दिलीप बांठिया, शशिकला राठौड़, ओमप्रकाश लोहिया, किशनलाल इनखिया, ब्लॉक अध्यक्ष आनन्द सिंह सोढ़ा, जाकिर नागोरी, सुमित कोचर, ललित तेजस्वी, फ़िरोज भाटी, उमा सुथार, पार्षद नंदलाल जावा, असलम खान, किशन तंवर, विमला चावरिया, ताहिर हसन क़ादरी, प्रफ्फुल हटीला, मनोज किराड़ू, पूर्व पार्षद हरि शंकर नायक, हसन गौरी, अनवर अजमेरी, लालचंद गहलोत, गिरिराज सेवग, सुखदेव नाथ, श्रवण रंगा, जयदीप सिंह जावा, मनोज चोधरी, करणी सिंह राजपुरोहित, एनुल हसन क़ादरी, महिला अध्यक्ष राजकुमारी व्यास, मुमताज़ बानो, हाजिर खान, नटवर पारीक, अभिसेक पंवार, कामराज गोयल, नासिर तंवर, रविकांत पंडित, अकरम अली, पूर्व सरपंच सलीम कल्लर, राहुल व्यास, श्याम तंवर, अमन पारीक, विकास तंवर, अकरम नागोरी, मैक्स नायक, लालचंद गहलोत, एजाज पठान, योगेश गहलोत, यकीनूदीन, बंशीलाल आचार्य, गजेंद्र सिंह राठौड़, मो अली सुलेमानी रवि पुरोहित नरसिंह दास जय किशन भंवरलाल साद सहित सेकड़ो कांग्रेस जन शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here