तेलीवाड़ा चूनगरान के मोड पर फिर हुई वारदात

0
401

आंखों में मिर्ची झोंककर राहगीर और स्वर्णकार को लूटा

  • कोतवाली और सदर थाना क्षेत्र में की वारदात
  • 11 घंटे के अंतराल में दूसरी वारदात को दिया अंजाम
    बीकानेर. शहर में शनिवार देर रात और रविवार दिन में दो जगह आंखों में मिर्च झौंककर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। कोतवाली क्षेत्र में रात को दुकान से घर लौट रहे एक दुकानदार को लुटने का प्रयास किया। वहीं दिन में सदर थाना क्षेत्र में स्वर्णकार की दुकान में ग्राहक बनकर घुसे लुटेरे सोने की अंगूठी लूटकर ले गए। करीब 11 घंटे के दौरान हुई दोनों वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। जिसके आधार पर पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है।

ग्राहक बनकर आए बदमाशों ने की वारदात
गजनेर रोड़ स्थित हीरा ज्वैलर्स पर दोपहर करीब ढाई बजे बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों की करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। दो बदमाश दुकान में आए और स्वर्णकार सांवरमल सोनी को सोने की अंगूठी दिखाने के लिए कहा। स्वर्णकार से अंगूठी लेकर एक ने अपनी अंगुली में पहनी और दूसरे ने जेब से मिर्च निकालकर स्वर्णकार की आंख में झोंक दी। स्वर्णकार सांवरमल ने हिम्मत दिखाई और बदमाश के हाथ को कसकर पकड़ लिया। काफी देर संघर्ष के बाद दोनों बदमाश फरार होने में कामयाब हो गए। स्वर्णकार के मुताबिक़ बदमाश का हाथ पकड़ लिया तो वह छुड़ाने की कोशिश करते हुए वह उसे घसीटकर दुकान से बाहर तक ले गया। इसी बीच हाथ छूट गया और बदमाश भाग निकले।


राहगीर पर मिर्च फेंक किया लूट का प्रयास

कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार रात सवा तीन बजे तेलीवाड़ा चूनगरान के मोड पर वारदात हुई। सट्टा बाज़ार स्थित मूलसा-फूलसा दुकान का संचालक फूलचंद सेवग अपने साथी सुनील के साथ बाइक पर घर जा रहे थे। मोड पर नकाबपोश दो बदमाशों ने उनके आगे बाइक लगाकर रोक लिया। एक बदमाश ने दुकानदार फूलचंद सेवग की आंखों पर मिर्च फेंकी। गनीमत रही मिर्च आंख में नहीं पड़ी और दुकानदार ने पलटकर बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया। इससे हड़बड़ाकर दोनों बदमाश बाइक पर फरार हो गए।
पुलिस की तलाश, लुटेरों की दूसरी वारदात
कोतवाली क्षेत्र में वारदात के दौरान फूलचंद सेवग ने बाइक सवार लुटेरों का पीछा किया। रास्ते में पुलिस की गश्त कर रही गाड़ी मिलने पर उन्हें वारदात की सूचना दी। पुलिस ने रात को लुटेरों की तलाश की साथ ही सीसीटीवी फुटेज जुटाई। रविवार को भी पुलिस लुटेरों की तलाश में ली थी, इसी बीच लुटेरे दूसरी जगह वारदात को अंजाम दे गए।

पहन रखा था लाखों का सोना
पान बेचने का काम करने वाले फूलचंद सोना पहनने के शौकीन है। हाथों की अंगुलियों में अंगुठियां, गले में सोने का हार, कानों में सोने की बालियां व हाथ में सोने का कड़े पहनकर रखते है। वारदात के समय भी लाखों रुपए के सोने के जेवर उसने पहन रखे थे। बदमाशों की झोंकी मिर्च आंख में नहीं गिरी और वे वारदात का शिकार होने से बच गए।

शनिवार रात मूलसा फूलसा के संचालक फूलचंद सेवक के साथ रात 3 बजे हुई घटना।
कुछ समय पहले इसी जगह पर एक युवती के साथ चेन स्नेचिंग की घटना भी हुई थी जिसकी चैन अभी तक नहीं मिली है।
1 दिन में मिर्च डालकर लूटने की कोशिश की दो घटनाएं बीकानेर में हुई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here