पूर्व मंत्री बेनीवाल बोले कल्याणकारी योजनाओं से कांग्रेस सरकार होगी रिपीट

0
259

कार्यकर्ताओं ने की पदयात्रा-

बीकानेर /नापासर 30 जनवरी । कांग्रेस पार्टी का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की यात्रा सोमवार को गांव कल्याणसर सीथंल व बेलासर पहुंची । यहा पर पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से मुलाकात की और उन्हे पार्टी की रीति नीति के बारे में बताया इस अवसर पर पूर्व मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा पर प्रकाश डाला तथा वर्तमान में चल रही हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को सफल बनाने की अपील की । उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अंतिम व्यक्ति तक बैठे व्यक्ति तक कल्याणकारी सोच रखती है ओर वर्तमान राजस्थान सरकार इसी सोच पर काम कर रही है इन्ही जनकल्याणकारी योजनाओ को देखकर आमजन से मिल रहे समर्थन से ऐसा लगता है कि कांग्रेस पार्टी राजस्थान मे सरकार दुबारा बनायेगी ।

यात्रा के इस मौके पर नापासर ब्लॉक अध्यक्ष भंवरलाल पड़िहार जिला परिषद सदस्य रामधन मेघवाल शेरेंरा मंडल अध्यक्ष सुखराम गोदारा नापासर मंडल अध्यक्ष बुलाकी पारीक गुसाईसर मंडल अध्यक्ष मूलाराम जाखड़ डांडूसर सरपंच रामरतन गोदारा बेलासर सरपंच दीपाराम मेघवाल पूर्व पंचायत समिति सदस्य शंकर पन्नू जिला परिषद सदस्य रामधन मेघवाल यात्रा समन्वयक रामदयाल गोदारा मनोज मेघवाल हरिसिंह उमेदसिंह हरीश मेघवाल जीतू सिंह महेंद्र मेघवाल मेघ सिंह अनूप सिंह कालू सिंह जालम सिंह किशन सिंह जेठाराम मेघवाल जगदीश मेघवाल रामेश्वर नायक तारूराम ऋषि प्रताप सिंह सहित पार्टी कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here