खिली धूप में विद्यार्थियों ने मनाया स्पोर्ट्स डे

0
225

टुडे राजस्थान न्यूज़

बीकानेर 4 फरवरी। एनुअल स्पोर्ट्स डे का आयोजन किया गया l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री यशवंत गहलोत स्पोर्ट्स डायरेक्टर ऑफ एमजीएस यूनिवर्सिटी बीकानेर विशिष्ट अतिथि महोदय श्री राजेंद्र सिंह राठौड़ डायरेक्टर ऑफ डिस्ट्रिक्ट ओलंपिक एसोसिएशन व पार्षद श्री पुनीत शर्मा रहे l कार्यक्रम में लगभग 500 विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया l

विजेताओं को प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया । कार्यक्रम के अंत में अभिभावकों ने भी अपने बचपन को याद करते हुए अपने नौनिहालों के समान रेस में हिस्सा लिया व मेडल प्राप्त किए l बच्चों का का उत्साह भी देखने लायक था lअतिथि महोदय द्वारा विजय प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया l कार्यक्रम के अंत में आरएसवी ग्रुप ऑफ स्कूल्स के सीईओ आदित्य स्वामी ने जीवन में खेलों के महत्व को स्पष्ट करते हुए बताया की सर्वांगीण विकास हेतु खेल कितने आवश्यक हैं अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका धन्यवाद अर्पित किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here