एमएस कॉलेज की एनसीसी कैडेट्स ने दिल्ली में लहराया परचम, धूमधाम से हुआ स्वागत

0
239

टुडे राजस्थान न्यूज़

बीकानेर 06 फरवरी । दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस शिविर में एमएस कॉलेज की 4 एनसीसी कैडेट्स क् कृतिका पारीक, संजना विश्नोई,तमन्ना चौधरी, मीनु शेखावत ने भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया | लेफ्टिनेंट डॉ.विजयलक्ष्मी शर्मा ने बताया कि इनका चयन पहले यूनिट स्तर, ग्रुप स्तर और फिर डायरेक्टरेट स्तर पर हुआ। 3 राज. गर्ल्स बटालियन की कैडेट कृतिका पारिक ऑल इंडिया पी एम रैली फ्लैग कार्ड होल्डर ऑफ गर्ल्स कंटिजेंट बनी व संजना विश्नोई ने कर्तव्य पथ की परेड में दाहिने दर्शक की भूमिका अदा की और महाविद्यालय को गौरवान्वित किया ।

1 राज आर एण्ड वी स्क्वाड्रन की कैडेट्स तमन्ना चौधरी और मीनू शेखावत अपने घोड़े तनु और तेज को लेकर पीएम रैली में सम्मिलित हुई। कैडेट तमन्ना चौधरी ने हेक्स में कांस्य पदक एवं मीनू शेखावत ने शो जंपिंग में कांस्य पदक अर्जित कियाl कैडेट्स की कड़ी मेहनत के फल स्वरुप राजस्थान डायरेक्ट्रेट ने छठा स्थान प्राप्त कियाl विजयी कैडेट्स को राज्यपाल भवन में सम्मानित किया गया | महाविद्यालय पहुँचने पर प्राचार्या डॉ. विजयश्री गुप्ता , डॉ. इंदिरा गोस्वामी ,डॉ रिचा मेहता एवं समस्त स्टॉफ और कॉलेज के समस्त कैडेट्स ने इनका स्वागत मालाएं पहनाकर वह ढोल नगाड़ों के साथ गर्मजोशी से किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here