राज्य बजट में मांगा बीकानेर का हक

0
365

टुडे राजस्थान न्यूज़

बीकानेर ,08 फरवरी। भाजपा नेता डॉ सुरेंद्र सिंह ने आगामी दिनों में पेश होने वाले राज्य बजट में बीकानेर का हक मांगते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है ।डॉ सुरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मांग की है कि बीकानेर अन्य संभाग मुख्यालय की अपेक्षा काफी पिछड़ा हुआ है । अंतर्राष्ट्रीय पाक सीमा पर स्थित संभाग मुख्यालय को विशेष बजट दिए जाने की आवश्यकता है ।


डॉ सिंह ने अपने मांग पत्र में बीकानेर नगर विकास न्यास को अपग्रेड करते हुए बीकानेर डेवलपमेंट अथॉरिटी की मांग की है ।इसके साथ ही बीकानेर में हाई कोर्ट बेंच, ड्राई पोर्ट , फूड पार्क की स्थापना और रेल फाटकों की समस्या का निस्तारण करने की मांग भी दोहराई है । जयपुर रोड पर बसी 52 कॉलोनियों तथा शहर के आसपास की ग्राम पंचायतों को बीकानेर नगर निकाय की सीमा में शामिल करते हुए निगम सीमा बढ़ाने की मांग की है ।इसके साथ ही मास्टर प्लान के पेराफेरी क्षेत्र में बसी हुई कॉलोनियों के निवासियों को भी पट्टे दिए जाने की मांग पत्र में की है । पब्लिक पार्क में स्थित गंगा थियेटर और सादुल स्पोर्ट्स स्कूल के लिए पुनरुद्धार करने के लिए बजट जारी करने की मांग की है इसके साथ ही बीछवाल में प्रस्तावित जूलॉजिकल पार्क को विकसित करने की मांग की है । बीकानेर के सभी प्रमुख राजमार्गों को बाईपास तक 6 लेन करने का बजट इस पत्र में मांगा है ।बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में आबादी के अनुपात में महात्मा गांधी स्कूल खोलने की मांग पत्र में की है साथ ही राजस्थानी भाषा को दूसरी राजभाषा का दर्जा दिए जाने की मांग ज्ञापन में की है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here