26 फरवरी को होने वाले निशुल्क जांच शिविर के पोस्टर का हुआ लोकार्पण

0
266

ख्वाजा गरीब नवाज चैरिटेबल ट्रस्ट मोहल्ला व्यापारियान की तरफ से स्वास्थ्य एवं निशुल्क जांच शिविर के पोस्टर का विमोचन

टुडे राजस्थान न्यूज़

बीकानेर 17 फरवरी । निशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं जांच के पोस्टर का विमोचन पीसीसी सदस्य पूर्व महापौर हाजी मकसूद अहमद एवं चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद, सचिव मोहम्मद आदिल, सदस्य मोहम्मद तनवीर, निजामुद्दीन,तरुण जी, तारीक कुरेशी,रियाज कुरेशी, समसुद्दीन सुलेमानी,मोहम्मद शकील, रियाज अहमद, आदि उपस्थित थे ट्रस्ट के अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद व तरुण जी ने बताया कि यह कैंप 26 फरवरी रविवार को मदरसा सुलेमानिया मीट मार्केट रोड मोहल्ला व्यापारियान मे सुबह 10:30 से 2:30 तक रहेगा इस शिविर का उद्घाटन संभागीय आयुक्त नीरज के पवन पूर्व महापौर हाजी मकसूद अहमद सीएमएचओ डॉ अबरार पवार द्वारा किया जाएगा ।

इस शिविर में लिवर रोग विशेषज्ञ डॉक्टर निशांत वर्मा कान नाक गला रोग विशेषज्ञ डॉ शरद रावत हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर लोकेश सोनी, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अंकिता मूंदड़ा, न्यूरो सर्जन डॉक्टर संजीव छाबड़ा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विलिशा बोथरा, अपनी सेवाएं देंगे व निशुल्क जाँचे भी की जाएगी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here