वेटरनरी विश्वविद्यालय का षष्ठम दीक्षान्त समारोह 21 मार्च को

0
206

टुडे राजस्थान न्यूज़

बीकानेर, 20 फरवरी। वेटरनरी विश्वविद्यालय का षष्ठम दीक्षान्त समारोह 21 मार्च, 2023 को आयोजित किया जायेगा। दीक्षान्त समारोह की तैयारियों एवं कार्य योजना हेतु कुलपति प्रो. सतीश कुमार गर्ग की अध्यक्षता में सोमवार को बैठक का आयोजन किया गया एवं कुलपति प्रो. गर्ग द्वारा दीक्षान्त समारोह की तैयारियों की समीक्षा एवं आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गये।

कुलपति प्रो. गर्ग ने बताया कि माननीय कुलाधिपति एवं राज्यपाल की स्वीकृति अनुसार विश्वविद्यालय के इस षष्ठम दीक्षान्त समारोह में 25 फरवरी तक पूर्ण स्नातकोत्तर व पी.एच.डी. डिग्रीधारक तथा 10 मार्च, 2023 तक पूर्ण स्नात्तक डिग्रीधारक विद्यार्थियों को शामिल किया जायेगा। कुलपति प्रो. गर्ग ने बैठक में कहा कि दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय का प्रतिष्ठापूर्ण आयोजन है अतः सभी प्रकार की तैयारियों को इसकी गरिमा के अनुकूल सुनिश्चित किया जाए। कुलपति ने समन्वय और प्रोटोकॉल, प्रकाशन व प्रचार-प्रसार, स्टेज, परिवहन, आवास, पंजीकरण, एकेडमिक रोब्स, सहित विभिन्न गठित समितियों की कार्यप्रगति पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में कुलसचिव बिन्दु खत्री व वित्तनियंत्रक बी.एल. सर्वा सहित विश्वविद्यालय के डीन-डायरेक्टर और अधिकारी उपस्थित रहे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here