अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता-2023 का आयोजन

0
231

बीकानेर, 21 फरवरी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान,डाइट,बीकानेर के तत्वावधान में मंगलवार को अन्तरमहाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता-2023 का आयोजन रखा गया जिसमें खो खो,कैरम और टेबल टेनिस के मैच आयोजित किये गए।प्रतियोगिता में डाइट,बीकानेर,राजस्थान टी टी कॉलेज,घड़सीसर और बेसिक कॉलेज,बीकानेर के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
कैरम मैच(छात्रा) में डाइट टीम ने बेसिक कॉलेज को मात दी जबकि कैरम मैच(छात्र) में डाइट टीम ने घड़सीसर कॉलेज को हराया।
खो खो में डाइट,बीकानेर की छात्राओं ने बेसिक कॉलेज को 27-3 से शिकस्त दी।
टेबल टेनिस मैच में डाइट के छात्रों ने दोस्ताना मैच खेला।सम्पूर्ण मैच के दौरान लक्ष्मी नारायण स्वामी, आरती खण्डेलवाल आदि व्याख्यातों का निर्देशन रहा।जबकि शारीरिक शिक्षक नाजरा परवीन ने रेफरी की भूमिका निभाई।
मैच समापन के अवसर पर डाइट प्राचार्य सुलेखा स्वामी ने विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर उन्होंने खेलों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here