वरिष्ठ रंगकर्मी प्रदीप भटनागर हुए “रंग आनंद अवॉर्ड” से सम्मानित
टुडे राजस्थान न्यूज़
बीकानेर 22 फरवरी । वरिष्ठ रंगकर्मी शायर रंग निर्देशक स्वर्गीय आनंद वि आचार्य की स्मृति में हर वर्ष आयोजित होने वाले नाट्य समारोह का समापन स्थानीय टाउन हॉल में मरुधरा थिएटर सोसायटी बीकानेर की नाट्य प्रस्तुति “बिच्छू” के साथ हुवा । अभिषेक आनंद आचार्य ने बताया कि नाटक एक प्रेम कहानी पर आधारित है। अफ़ज़ल और मुनीर नवाब है जो जास्मिन(नीलोफ़र) और रज़िया से मोहब्बत करते है। ये दोनों खानाबदोश, गरीब, गुमनाम लड़कियां है।


अफ़ज़ल व मुनीर के अब्बाजान को यह मोहब्बत व शादी क़ुबूल नही है। इनका एक नोकर रहमत है,जो बहुत मक्कार, चतुर, चालाक लेकिन सच्चाई का साथ देने वाला बन्दा है। जो अपनी सुझ-बूझ से इनकी मोहब्बत को अन्जाम तक पहुंचाने में मदद करता है। नाटकीय हास्य स्तिथियों से गुज़रता हुआ नाटक सुखान्त पर समाप्त हो जाता है। मंच पर शैलेन्द्र सिंह भाटी, रमेश शर्मा, सुरेश आचार्य, वसीम राजा, दीपांशु पांडे, प्रतीक कुमार प्रजापत, पूजा आचार्य, रजनी सारस्वत अनिल बांदड़ा, दीपांकर चौधरी ने अपने प्रभावी अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया। नाटक में प्रकाश प्रभाव- उत्तम सिंह, संगीत प्रभाव-करण जोशी, वेशभूषा- राहुल चावला, दीपांकर चौधरी, अनिल बांदड़ा, मंच-सज्जा-प्रिया आर्या, वसीम राजा ने की है।


श्री प्रदीप भटनागर जी को इस वर्ष का रंग-आंनद अवॉर्ड 2023 का सम्मान महापौर श्रीमति सुशीला कंवर ने प्रतीक चिन्ह, शाल मधु आचार्य आशावादी, 11000 नकद राशी श्रीमती विजयलक्ष्मी आचार्य एवम श्रीमती चेतना आचार्य ने देकर किया। महापौर श्रीमति सुशीला कंवर इस समारोह के आयोजन को देखकर अभिभूत हो गई और कहा कि ऐसे आयोजन लगातार होने चाहिए और मुझसे इस पद पर बने रहते हुवे जो कुछ भी बन पड़ेगा मैं करूंगी। अवार्ड ग्रहण करने के बाद श्री प्रदीप भटनागर अपने और आनंद जी के साथ बिताए वक्त को याद करते हुवे भावुक हो गए साथ ही उन्होंने रंग आनंद की पूरी टीम को सराहना दी।


समारोह के अंत में अचानक ही शहर के युवा रंगकर्मी भरत राजपुरोहित, कान नाथ गोदारा, डा राशी शर्मा, विनोद पारीक, जय मयूर टाक , वसीम राजा दीपांशु पांडे आदि ने इस आयोजन के आयोजक अभिषेक आनंद आचार्य का सम्मान कर के उपस्थित सभी लोगों को चौंकाया जिससे वो भावुक हो गए। इस आयोजन के साक्षी सभी वरिष्ठ एवम युवा रंगकर्मियों के साथ साथ शायर कवि साहित्यकार जिनमे राजेंद्र जोशी कमल रंगा इरशाद अज़ीज़ आजाद सुरेश हिंदुस्तानी इकबाल हुसैन लक्ष्मी नारायण सोनी प्रदीप माथुर दयानद शर्मा अहमद हारून कादरी शशांक जोशी आदि रहे। अंत में वरिष्ठ रंगकर्मी श्री दयानंद शर्मा ने सभी रंगदर्शको और वरिष्ठजनो का आभार व्यक्त किया ।




