नवनियुक्त अपर लोक अभियोजक मोहम्मद सलीम राठौड़ का सम्मान
टुडे राजस्थान न्यूज़
बीकानेर, 22 फ़रवरी। राजस्थान सरकार द्वारा अभी नियुक्त किए गए अपर लोक अभियोजक व बीकानेर नगर के युवा अधिवक्ता मोहम्मद सलीम राठौड़ का आज उनके निवास पर नागौरी तेलियान समाज के युवाओं द्वारा माल्यार्पण व शाल ओढ़ाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया । इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए सैयद महमूद अली ने कहा न्याय प्रणाली से विधि स्वरूप न्याय करवाना अभियोजक का मुख्य कार्य होता है । हमें विश्वास है मोहम्मद सलीम ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा से इसे पूरा करने में सक्षम है ।

इस मौके पर सैयद अब्दुल रशीद ने कहा सलीम राठौड़ की नियुक्ति से आमजन में विश्वास और जागरूकता बढ़ी है । आपने कहा कि राज्य सरकार ने एक सही और काबिल व्यक्ति का चयन कर न्याय प्रणाली के प्रति अच्छा संदेश भी दिया है ।जिसका पूरा लाभ आमजन को मिलेगा । इस मौके पर सैयद मोहम्मद हनीफ, सिकन्दर राठौड़, एडवोकेट अब्दुल कयूम खिलजी, साहित्यकार अब्दुल रऊफ राठौड़ सहित समाज के लोगो ने राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया व अधिवक्ता मोहम्मद सलीम राठौड़ के कार्यों की सराहना की करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी ।



