राज्यस्तरीय कार्यशाला में की सहभागिता

0
268

टुडे राजस्थान न्यूज़

वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय की राज्यस्तरीय कार्यशाला में महारानी कॉलेज से डॉ उज्ज्वल गोस्वामी तथा डूंगर कॉलेज से डॉ विपिन सैनी ने की सहभागिता

जयपुर /बीकानेर 23 फरवरी । क्षेत्रीय केंद्र, जयपुर के तत्वाधान में वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा द्वारा गुरुवार 23 फरवरी 2023 को ऑफीसर्स क्लब झालना, जयपुर में वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र के मुख्य समन्वयक/समन्यवको की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि रूसा के उपाध्यक्ष प्रोफेसर डीएस चुंडावत थे।

उद्घाटन सत्र की मुख्य उद्घाटनकर्ता हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सुधीर राजीव रही ।कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर कैलाश सोडाणी ने की ।क्षेत्रीय केंद्र बीकानेर की तरफ से निदेशक बलवान सिंह सैनी सहित डॉ विपिन सैनी, डॉ उज्जवल गोस्वामी, डॉ महेंद्र पंचारिया जी एवं अन्य सभी अध्ययन केंद्रों के समन्वयक भी उपस्थित रहे । डॉ विपिन सैनी ने संवाद कार्यक्रम के तहत विश्वविद्यालय के स्तर पर मांगे गए सुझाव में महाविद्यालय का प्रस्ताव रखा वहीं डॉक्टर उज्ज्वल गोस्वामी ने विश्वविद्यालय में बिलों के निपटारे में होने वाली देरी को दूर करने का सुझाव दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here