श्याम की पुण्यतिथि पर होगा रक्तदान

0
222

स्व. रामकिशन सियाग की बारहवीं पुण्यतिथि पर आयोजित विशाल रक्तदान शिविर हेतू पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी।
टुड राजस्थान न्यूज़

बीकानेर 23 फरवरी । स्व. रामकिशन सियाग की बारहवीं पुण्यतिथि पर 26 फरवरी 2023 रविवार को विशाल रक्तदान शिविर को आयोजन किया जा रहा है। ट्रस्ट के बिशनाराम सियाग ने बताया लगातार 12 सालों से होने वाले इस रक्तदान शिविर में स्व. सियाग को श्रद्धांजलि अर्पित करने हजारों की संख्या में हुजुम उमड़ता है।

उनकी पूण्यतिथि पर शिविर में रक्तदान करने के प्रति लोगों में जबरदस्त उत्साह है। शिविर को सफल बनाने के लिए प्रत्येक तहसील स्तर पर पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गयी व सभी सदस्य जोर-शोर से तैयारियों में जुट गये हैं। इस क्रम में तहसील स्तर पर श्रीडुंगरगढ़ से हरिराम बाना, ओमप्रकाश मेघवाल, संतोष गोदारा, कोलायत से अशोक मेघवाल, श्रीकृष्ण गोदारा, रामदयाल बेनीवाल, मघाराम गोदारा, लूणकरणसर से ओमप्रकाश गोदारा, हसंराज चौधरी, रामप्रताप सियाग, नोखा से मुरली गोदारा, जितेन्द्र कस्वां, बीकानेर शहर से हेमन्त सिंह यादव, मनीष पूरोहित, जेठाराम सियाग, खाजूवाला से भीमसेन खिलेरी , सद्दाम हुसैन, अनिल कस्वां को ज्यादा से ज्यादा इच्छुक रक्तदाताओं से सम्पर्क करने का लक्ष्य दिया गया। ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा रक्तदाताओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। गौरतलब है कि समाजसेवी स्व. रामकिशन सियाग की पूण्यतिथि पर पिछले बारह सालों से अब तक दस हजार से ज्यादा रक्तदाता रक्तदान कर चूके हैं जिसके लिए ट्रस्ट को राज्य सरकार ने सम्मानित भी किया है। इस मिटिंग में मूलचन्द सेठिया, बालकिशन शर्मा, बीरबल मूण्ड, सुनील, रामनिवास, रामप्रताप सारण, मुकेश, शिशपाल, अशोक, गणेश, मनोज इत्यादी सदस्य सम्मिलित हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here