साओल हार्ट सेन्टर ने जैन संस्कार विधि से मनाई ने आठवीं वर्षगांठ

0
233

टुडे राजस्थान न्यूज़

बीकानेर 24 फरवरी । तेरापंथ युवक परिषद गंगाशहर ने जैन संस्कार विधि से साओल हार्ट सेन्टर बीकानेर की आठवीं वर्षगांठ मनाई। जैन संस्कारक देवेन्द्र डागा और विपिन बोथरा ने मांगलिक मंत्रोचार और गितिकाओं के संगान के साथ कार्यक्रम सम्पन्न करवाया।
इस अवसर पर डॉ.बिमल जी छाजेड़ के निर्देशन में संचालित बीकानेर सेन्टर के व्यवस्थापक वर्षा पंकज बैद, अर्जुन चौहान, मधु हाड़ा की गरिमामय उपस्थिति रही। तेयुप सहमंत्री मांगीलाल बोथरा और किशोर मण्डल के साथी जिनेश बैद सहयोगी के रुप मे उपस्थित रहे।
उपस्थित सभी लोगों ने तेयुप द्वारा आयोजित हुए शानदार कार्यक्रम की मुक्तकंठो से सराहना की। वर्षा पंकज बैद ने जैन संस्कारकों और तेयुप गंगाशहर का आभार प्रकट किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here