भाजपा ने मनाया कार्य मार्गदर्शन समारोह

0
279

टुडे राजस्थान न्यूज़

भारतीय जनता पार्टी शहर ने मनाया कार्य मार्गदर्शन समारोह केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का रहा मार्गदर्शन।

बीकानेर 25 फरवरी । भारतीय जनता पार्टी शहर जिला ने मनाया कार्य मार्गदर्शन समारोह भाजपा संभाग कार्यालय में इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष व संभाग प्रभारी माधोराम चौधरी, जिला प्रभारी ओम सारस्वत मुख्य अथिति उपस्थित रहे इस दौरान कार्यालय में विधिवत पूजन कर कार्यक्रम की शुरुवात हुई इस अवसर पर सभी ने जिलाध्यक्ष विजय आचार्य का सम्मान किया।

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा अमृतलाल का पहला वर्ष और मोदी जी के नेतृत्व में देश तेजी से बदल रहा है राम मंदिर बनना काशी विश्वनाथ कोरिडोर बनना सिर्फ संयोग नहीं है ये मोदी कालखंड में संभव है केंद्र सरकार कई ऐसी जन कल्‍याणकारी योजनाएं लेकर आई, जिनसे आम लोगों को बेहद लाभ पहुंचा जन धन योजना, आयुष्‍मान योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण अन्‍न योजना और उज्‍ज्‍वला योजना से करोड़ों लोगों के जीवन में परिवर्तन देखने को मिला बीते 8 सालों में लाई गई मोदी सरकार की योजनाओं के लाभ करोड़ों लोगों को मिल रहा है। संभाग प्रभारी माधोराम चौधरी ने कहा जहा भाजपा की डबल इंजन की सरकार है वहा विकास खूब हो रहा है पर हमारा दुर्भाग्य है कांग्रेस सरकार सिर्फ झूठ और थोथी घोषणाओं की सरकार है मोदी सरकार ने गरीब युवा महिला बुजुर्ग हर वर्ग के लिए योजना बनाई है वही प्रदेश कांग्रेस सरकार में दंगा, महिला, दलित अत्याचार चरम पर है आम आदमी को सुरक्षा चाहिए कानून व्यवस्था चाहिए जो कही नही है आमजन अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहा है।


जिला प्रभारी ओम सारस्वत ने कहा देश में मोदी सरकार ने देश में विजन दिया है और कांग्रेस राज में बेरोजगारी पेपर लीक आम बात है मोदी जी जहा डिजिटल इंडिया की बात करते है और प्रदेश सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए नेट बंदी कर आमजन को परेशान कर रही है नेट बंद होने डिटिटल काम ठप कर दिए। शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा अब कार्यकर्ताओं को कमर कस लेनी चाहिए कुछ महीनो में जनता इस कांग्रेस सरकार की अनीतियो के चलते इसको उखाड़ फेंकेगी और राजस्थान में कमल खिलेगा।


आज के कार्यक्रम में महापौर सुशीला कंवर, पूर्व महापौर नारायण चोपड़ा, पूर्व सभापति जसोदा गहलोत, वरिष्ठ भाजपा नेता रिखबदास बोडा, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य मुमताज अली भाटी, सत्यप्रकाश आचार्य, महामंत्री मोहन सुराणा, अनिल शुक्ला, नरेश नायक, सुमन छाजेड़, मधुरिमा सिंह, भूपेंद्र शर्मा, सुरेश शर्मा, गुमान सिंह राजपुरोहित, बाबूलाल गहलोत, हनुमान चावड़ा, आनंद सिंह भाटी,रमजान अब्बासी, तेजकरण गहलोत, महेश व्यास, अविनाश जोशी, विक्रम सिंह भाटी, जतिन सहल, गोकुल जोशी, सांगीलाल गहलोत, श्याम चौधरी, कोशल शर्मा, सोहन चांवरिया, प्रदीप उपाध्याय, सुधा आचार्य, भारती अरोड़ा, शशि नय्यर, पाबूदान सिंह राठौड़, राहुल पारीक के साथ मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठ संयोजक, पार्षद, भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here