बेटी के साथ जा रहे हैं पिता की बाइक पुलिस बेरिकेट्स से टकराई

0
268

टुडे राजस्थान न्यूज़ बीकानेरहादसे में गंभीर घायल को भाजपा नेताओं ने पहुंचाया अस्पताल
बीकानेर 28 फरवरी! बेटी के साथ बाइक पर जा रहे पिता दुर्घटना में घायल हो गए जिनको भाजपा नेता अशोक प्रजापत और भोलासर सरपंच पवन जोशी ने अपनी कार से पी. बी.एम. ट्रॉमा सेंटर पहुंचा कर इलाज शुरू करवाया अशोक प्रजापत ने बताया कि कोडमदेसर फांटा से पहले नाल बाईपास से आगे हादसा हुआ जहां एक बाइक पुलिस बेरिकेट्स से टकरा गई बाइक पर पिता पुत्री सवार थे हादसे में पिता के सर पर गंभीर चोट आई जिसे तुरंत इलाज की आवश्यकता थी इसलिए बिना किसी अन्य वाहन का इंतजार किए हुए तुरंत अपनी कार में बिठाया और बेटी के साथ घायल पिता को पीबीएम ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया।
प्रजापत ने बताया की वे भोलासर सरपंच, भाजपा नेता पवन जोशी के साथ गजनेर,कोडमदेसर, कोटड़ा, बलाला और नाइयों की बस्ती भाजपा की बूथ समितियां बनाने जा रहे थे लेकिन बीच रास्ते में इस प्रकार का हादसा देखा तो मानवता का धर्म निभाते हुए घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया ।
पवन जोशी ने बताया कि घायल व्यक्ति की पहचान बज्जू के चक आर.डी 860 के कालूराम के रूप में हुई तथा उसकी बेटी आठवीं क्लास की छात्रा रेखा है उसको भी हल्की चोट लगी है पिता के सिर पर गंभीर चोट लगी है कान से खून बह रहा है बेटी को हल्की चोट लगी है ईश्वर से दोनों के शीघ्र स्वास्थ्य की कामना करता हूं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here