जयपुर में होने वाले जाट महाकुंभ के पोस्टर का किया विमोचन
टुडे राजस्थान न्यूज़
बीकानेर, 28 फरवरी। आज बीकानेर के गांधी पार्क में जाट समाज के कर्मचारियों एवं शिक्षकों ने मीटिंग का आयोजन कर 5 मार्च, 2023 को जयपुर में आयोजित जाट महाकुंभ में अधिकाधिक भागीदारी निभाने का एलान किया तथा यह निर्णय किया कि अधिकाधिक संख्या में जाट महाकुंभ जयपुर में शिक्षक एवं कर्मचारी अपने अपने परिवार सहित पहुंचेंगे।

इस अवसर पर जाट महाकुंभ के पोस्टर का विमोचन शिवशंकर गोदारा,भँवर पोटलिया, राजस्थान जाट महासभा युवा महिला अध्यक्ष बीकानेर निरु चौधरी,रामनिवास कस्वाँ, के.आर.सियाग,भँवर सांगवा,ओमप्रकाश सारण,शीशपाल मोटसरा,बजरंग लॉयल,लक्ष्मी नारायण खोड,दिनेश काजला ,देवेन्द्र जाखड,हेमेंद्र बाना,अशोक चौधरी,महेंद्र भंवरीया,जगदीश डिडेल,विनोद पूनिया,गणेश डॉगीवाल,मोहन कस्वाँ,रामनारायण कुकना,चंद्रेश सियाग,परमेश्वर गोदारा,भरताराम सिद्धू, गणेश चौधरी,गोपीराम भांभू, जयराम मंडा,भूराराम भादू,हुकमचंद चौधरी,सत्यपाल गोदारा,धर्मेंद्र गोदारा,शिवरतन चाहर,बजरंग चौधरी सहित अनेकों जाट समाज के कर्मचारियो एवं शिक्षकों ने किया।




