विधुत निगमो में पुरानी पेंशन बहाल करने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

0
215

टुडे राजस्थान न्यूज़

बीकानेर, 28 फरवरी। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस,राजस्थान इंटक के प्रदेश महामंत्री एवं बीकानेर यूथ इंटक के जिलाध्यक्ष महेन्द्र देवड़ा के निर्देश अनुसार राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस,यूथ इंटक के प्रवक्ता अब्दुल क़दीर ने अपने साथियों के साथ सर्किट हाउस बीकानेर में मुख्यमंत्री के विशेष अधिकारी (OSD) लोकेश शर्मा से मुलाकात की।

सर्वप्रथम क़दीर ने मुख्यमंत्री विशेष अधिकारी लोकेश शर्मा का माला पहनाकर मरु नगरी बीकानेर की पावन धरा आगमन पर स्वागत किया, इसी क्रम में अब्दुल क़दीर ने मुख्यमंत्री द्वारा हाल ही में पेश किए गए बजट में सन 2004 के बाद विधुत विभाग से जुड़ने वाले विधुत कर्मचारियों के हक़ में पुरानी पेंशन बहाल करने की जो ऐतिहासिक घोषणा की उसके लिए मुख्यमंत्री महोदय हेतु विशेषाधिकारी लोकेश शर्मा को धन्यवाद ज्ञापित किया ।

इस मौके पर हैदर मौलानी,सैयद एजाज,जुगनू नायक, अंकुर शुक्ला, जुबैर गौरी, अमित गहलोत, योगेश श्रीमाली, उत्तम शर्मा, मोहित मांझू, आदि उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here