पुण्य नक्षत्र पर गजानंद के संग खेलेंगें फ़ाग
टुडे राजस्थान न्यूज़
बीकानेर 01 मार्च । कोटगेट सट्टा बाजार स्थित श्री ब्राह्मण स्वर्णकार गणेश मंदिर ट्रस्ट की ओर से शनिवार शनि पुष्य नक्षत्र विशेष योग पर इत्र, पुष्प, गुलाल से फाग खिलाई जायेगी। ट्रस्टी रामस्वरूप सोनी ने बताया कि प्रात 11:00 बजे से ममता चावला एंड पार्टी द्वारा गणेश भगवान व होली के गीत व भजन प्रस्तुत करेंगे ट्रस्टी गणेश सोनी ने बताया प्रतिमा पर विशेष पूजा-अर्चना एवं श्रृंगार के बाद 50 किलो गुलाब के पुष्पों की वर्षा की जायेगी। मंदिर में विशेष सजावट भी की जाएगी 50 किलो राबडिया का प्रसाद भी भक्तों में वितरण किया जाएगा।




