प्रधानाचार्य विद्यालय में होता है रीढ़ की हड्डी

0
296

टुडे राजस्थान न्यूज़
बीकानेर 3 मार्च । नोखा परिक्षेत्र के सरकारी व निजी सरकारी व निजी माध्यमिक विद्यालय के संस्था प्रधानों की सत्रांत वाक् पीठ आयोजन बाबा छोटू नाथ उच्च माध्यमिक विद्यालय नोखा में 2 मार्च से 3 मार्च के दौरान आयोजित हुआ। प्रथम दिन शुभारंभ सत्र में सेवानिवृत्त बीईओ भंवरलाल पूनिया व सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य जय दयाल व्यास, बागड़ी कॉलेज के प्राचार्य डॉ दिग्विजय सिंह,कन्यमहा विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ अन्ना राम शर्मा, जैन आदर्श शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान के डॉक्टर राजेंद्र श्रीमाली ने अपना उद्बोधन दिया।

वाक् पीठ के प्रथम दिन, विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं भिन्न भिन्न ग्रांट्स विद्यालय विकास योजना अनेक बिंदुओं पर विचार मंथन हुआ जो प्रभावी रहा। वाक् पीठ के द्वितीय दिवस नोखा सीबीईओ माया बजाड़ व समग्र शिक्षा अभियान बीकानेर के परियोजनाअधिकारी गजानंद सवेग ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा वाक् पीठ एजेंडे के अनुसार कार्यक्रम आयोजित हुआ अंतिम सत्र में वाक् पीठ की कार्यकारिणी का का चुनाव हुआ जिसमें कृष्ण कुमार विश्नोई प्रधानाचार्य जसरासर अध्यक्ष, श्याम लाल छिंपा प्रधानाचार्य मोरखाना सचिव, प्रभाकर दीक्षित प्रधानाचार्य रोड़ा उपाध्यक्ष, कृष्ण पांडिया प्रधानाचार्य हिम्मटसर सभा अध्यक्ष, कैलाश प्रसाद डागला प्रधानाचार्य मैयासर कोषाध्यक्ष, गीता बिश्नोई प्रधानाचार्य हिंयदेसर महिला मंत्री निर्विरोध निर्वाचित हुए। बाबा छोटू नाथ के प्रधानाचार्य नारायण दत्त सारस्वत वाक् पीठ आयोजक ने सभी को धन्यवाद दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here