श्री ब्राह्मण स्वर्णकार महिलाओं ने गंगाशहर मे फाग उत्सव मनाया

0
330

टुडे राजस्थान न्यूज़

बीकानेर 03 मार्च । फागुन मास की ग्यारस को श्री ब्राह्मण स्वर्णकार महिलाओं ने कुम्हारो की मोड़ गंगाशहर में विमला सोनी के आवास पर फाग उत्सव मनाकर बाबा श्याम को रिझाया।
वयोवृद्ध कंचन सोनी ने रिद्धी सिद्धि संग गणपति खेलो होली गाकर फाग उत्सव का आगाज किया।
विमला सोनी ने सांवर सा तो खूब खेले राधा संग होली गाकर गुलाल उछाल कर माहोल को फागमय किया तो हाथों हाथ किरण सोनी ने नैणा नीचे करले श्याम ने रिझासी कांई की तान छेड़ कर माहोल को श्याम मय कर दिया।


निर्मला सोनी ने ये मस्त महीना फागण का,ये रंग है होनली का गहना,इस रंग का यारो क्या कहना गाकर सभी सखियो को देशभक्ति के रंग में डूबो दिया ।
दुर्गा एवं सन्तोष सोनी की जोडी़ ने ढफली और बांसुरी की धुन पर चालो देखण ने बाईसा थारो बीरो नाचे रे गा गाकर बीरे को भी झूमने को मजबूर कर दिया।
जुल्म कर डारियो सितम कर डारियो काले ने कर दियो लाल सितम कर डारियो गाकर पुष्पा एवं मंजु सोनी ने समां बांध दिया तथा मत मारो पिचकारी मोहन भीगे रे चुनरिया गाकर लूणी सोनी ने सबको रंग से भीगो दिया।


खरचो भेज दे रे साँवरिया फागण महीनो आयो रे अंटी खोलतो क्यूं शरमावे रे गाकर सुनीता सोनी ने बाबा श्याम से अरदास करी
विमला एवं किरण की युगल जोडी़ ने म्हारी री राधिका नखरे वाली गुस्से वालो नन्दलाल एवं चंग की थाप एवं मझीरो के साथ रंग लेके चंग लेके ग्वालो को संग लेके नन्दलाल आया गाकर खूब गुलाल उडा़कर श्याम को रिझाया।


चुलबुली दीपिका एवं प्रियंका ने अपने चिरपरिचित अंदाज में राधा ने मारी मिसकोल कन्हैया बोले हेलो हेलो गाकर फूलो की वर्षा सभी सखियो पर की।
कार्यक्रम के अंत में सभी सखियो ने चंग डफली बांसुरी के साथ गोल सर्कल में घूम घूमकर फूल इत्र और गुलाल उडाकर बाबा श्याम की वंदना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here