पीबीएम के 16 भवनों हेतु हुआ 2 मेघावॉट के सोलर प्लांट का अनुबंध

0
225

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 14 मार्च। एसपी मेडिकल कॉलेज, एसएसबी, एवं कॉलेज हॉस्टल्स के बाद प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी की तत्परता से पीबीएम अस्पताल से जुड़े 16 भवनों के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग तथा राजस्थान इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्स्ट्रूमेंट लिमिटेड के साथ हुए अनुबंध की अनुपालना में मेडिकल कॉलेज और एशलिन सोलर इन्फ्रा प्राईवेट लिमिटेड जयपुर के ऑथोराइज्ड ऑफिसर के बीच रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने का करार हुआ।


प्राचार्य सोनी ने बताया कि यह अनुबंध 25 वर्ष तक के लिए हुआ है, इसमें बिजली खर्च में कुल 11 लाख रूपये की बचत आएगी, कंपनी की ओर से प्लांट निःशुल्क स्थापित किया जाएगा, इंश्योरेंस एवं रखरखाव की जिम्मेदारी भी कंपनी की रहेगी तथा 25 वर्ष बाद प्लांट चिकित्सालय प्रशासन को सुपूर्द कर दिया जाएगा।


इन भवनों में लगेगा सोलर प्लांट
सोलर कंपनी के अधिकृत अधिकारी जयवर्द्धन सिंह ने बताया कि एसपी मेडिकल कॉलेज से संबंद्ध पीबीएम चिकित्सालय समूह के अंतरर्गत जनाना, बच्चा, मर्दाना अस्पताल, एडमिन ब्लॉक, कैंसर वार्ड, मेडिसिन आईसीयू, हल्दीराम हार्ट हॉस्पिटल, मेंटल अस्पताल, ट्रोमा सेंटर, ब्लड बैंक, श्वसन रोग अस्पताल, यूरोलॉजी, ईएनटी अस्पताल, पैलिएटीव केयर सेंटर व एक अन्य भवन में सोलर प्लांट स्थापित किया जाएगा। सिंह ने बताया सभी सोलर प्लांट अनुपययोगी छतों पर लगाये जाएगें। इन भवनों पर लगे सॉलर प्लांट से करीब 2.5 लाख सोलर यूनिट जनरेट होगी।

उल्लेखनीय है कि प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी की कार्यकुशलता एवं तत्परता से महज दो दिन में एसपी मेडिकल कॉलेज, सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक, कॉलेज के 7 हॉस्टल सहित पीबीएम के 16 भवनों पर सोलर प्लांट लगाने के अनुबंध की कार्यवाही को शीघ्रता से पूर्ण किया गया, इससे लगभग 17 लाख रूपये महिने की आर्थिक बचत होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here