पुलिस अधीक्षक गौतम का किया अभिनंदन

0
251

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 16 मार्च बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को नई पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम का अभिनंदन किया ।अध्यक्ष रघुराज सिंह राठौड़ सचिव दीपक पारीक संरक्षक कन्हैयालाल बोथरा की अगुवाई में मिले शिष्टमंडल ने मुख्य बाजारों मे पुलिस की गश्त बढ़ाने तथा ट्रैफिक की माकूल व्यवस्था करने सहित अनेक मुद्दों पर चर्चा की इस मौके पर सदर थाना सीईओ शालिनी बजाज भी मौजूद रही एसपी साहिबा ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि पुलिस व्यापारियों की समस्याओं को दूर करने में खरी उतरेगी।


अध्यक्ष रघुराज सिंह राठौड़ ने कहा आए दिन होने वाले हमले व लूटपाट बाहरी श्रमिकों का पुलिस वेरिफिकेशन करवाने का भी आग्रह किया
इस पर एसपी साहिबा ने कहा कि पुलिस मुस्तैदी से काम कर आपकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए व्यापारिक हितों में कदम उठाएगी संरक्षक कन्हैयालाल बोथरा ने कहा आपके दूारा संचालित यातायात समिति मे बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के प्रतिनिधि को शामिल करने का आग्रह किया इस अवसर पर संरक्षक कन्हैयालाल बोथरा अध्यक्ष रघुराज सिंह राठौड़ सचिव दीपक पारीक रिषभ बोथरा ने एस.पी. को उस्ता कला आर्ट का मोमेंटो पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया पुलिस को व्यापारियों के हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here