रेल कर्मचारियों व खिलाड़ियों ने दी श्रद्धांजलि

0
283

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 19 मार्च। सुशीला कुमारी , ठाकर सा. लोकेंद्र सिंह कालवी, प्रहलाद सिंह पंवार( अंतराष्ट्रीय फुटबॉल) एवं विजय सिंह चौहान ( कर्मचारी नेता) कार्यशाला, बीकानेर को रेल्वे कर्मचारियों, खिलाड़ियों एवं बीकानेर के गणमान्य लोगो ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

गजेंद्र सिंह साँखला ने सर्वप्रथम अपने उद्बोधन में राजमाता सुशीला कुमारी के विषय मे बताया कि बीकानेर के विकास ,शिक्षा व खेलो को बढ़ावा देने आमजन की सेवा करने में बहुत बड़ा योगदान दिया।

पुष्पेंद्र सिंह DIG/BSF ने राजस्थान के विषय मे विस्तार से बताया एवं शिक्षा के प्रति बहुत ही लगाव था उसी का नतीजा है कि आज बीकानेर में हर तरह की शिक्षा उपलब्ध है।

रहमत अली (फुटबॉलर) ने प्रहलाद सिंह पंवार के खेल जीवन के विषय मे विस्तार से बताया।

किशन सिंह (बबलू )ने विजय सिंह चौहान कर्मचारी नेता के विषय मे विस्तार से प्रकाश डाला।

इस श्रद्धांजलि सभा मे अध्यक्षता मगन सिंह राजवी अंतराष्ट्रीय फुटबॉलर एवं अर्जुन अवार्डी ने की।

श्रद्धांजलि सभा मे भारी संख्या में खेल संघों, कर्मचारियों संघो, खिलाड़ियों एवं अन्य शहर के गणमान्य सेंकडो सदस्यों ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। जिनमे विशेष रूप से मगन राजवी, पुष्पेंद्र सिंह DIG/BSF, मेघ सिंह सुंई, रहमत अली , भंवर सिंह कांघल, गजेंद्र सिंह, साँखला, अब्दुल रहमान लोघरा, फुसाराम भादू, प्रभु सिंह, बीकानेर, भैरू रतन पुरोहित, नरेंद्र गहलोत जी, किशन सिंह जी सेंगर, शिव प्रकाश, राजेन्द्र सिंह पंवार, DSTE अरविंद सिंह सेंगर, गणेश सिद्ध, मुकेश मीना, भास्कर शर्मा , विनोद प्रजापत, सलीम मोहमद, प्रहलाद झा, विनय झा, (कर्मचारी नेता) के अलावा नन्हे मुने खिलाड़ियों ने भी उपरोक्त महान पूण्य विभूतियों ने श्रधांजलि अर्पित की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here